फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth arrested with 20.10 grams of smack

Champawat News: 20.10 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 11 Jan 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 11 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 20.10 grams of smack
बनबसा (चंपावत)। पुलिस और एसओजी टीम ने 20.10 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया कर जेल भेजा है। आरोपी से मिली बाइक को भी जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र सिंह बिष्ट व एसओजी प्रभारी मनीष खत्री बुधवार शाम को टीम के साथ चेकिंग पर थे। इसी बीच थाने के गेट के पास एक बाइक (यूके 06 डब्ल्यू 0981) सवार को संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ के लिए रोका गया। तलाशी में ग्राम पिपलिया, थाना सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) निवासी आरोपी मंजीत सिंह (22) के पास से 20.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/21/60 के तहत केस दर्ज उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

--
सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट पुलिस ने मजदूरों का सत्यापन नहीं कराने पर एक ठेकेदार का 10 हजार का चालान किया। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान भवन स्वामी और ठेकेदार दीपक सिंह बिष्ट निवासी सेरागाड़ा गंगोलीहाट का धारा- 83 पुलिस अधिनियम में 10 हजार का चालान कर रिपोर्ट न्यायालय को भेजी। एसपी लोकेश्वर सिंह ने लोगों से लोगों से किरायेदारों, श्रमिकों का सत्यापन कराने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

--
160 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई

पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मिशन मर्यादा में 160 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी ऐंचोली एसआई शंकर सिंह के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग के दौरान होशियार सिंह उर्फ सोनू ठकुराठी निवासी मसपाटी टकाड़ी और गोकुल बहादुर निवासी कुमौड़ को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया। एसआई मीनाक्षी मनराल ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दीपक सिंह धामी निवासी धुर्चू को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान डाट पुलिया के पास से पंकज कुमार निवासी टकाड़ी को 52 पव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

खनन सामग्री ले जा रहा पिकअप सीज
पिथौरागढ़। धारचूला पुलिस ने अवैध रूप से रेत ले जा रहे पिकअप (यूके 05 सीए 1950) को रोक कर जांच की। वाहन चालक अर्जुन सिंह ऐरी निवासी जोशी गांव बलुवाकोट जरूरी कागज नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने वाहन को एमवी एक्ट में सीज कर चालक को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि अभियान जारी रहेगा। संवाद

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed