फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth arrested for injuring policeman by running bike, sent to jail

बाइक दौड़ाकर पुलिस कर्मी को घायल करने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for injuring policeman by running bike, sent to jail
टनकपुर (चंपावत)। चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को रोकने के प्रयास में घायल पुलिस कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, कर्मचारी को चोट पहुंचाने, तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाने और कर्फ्यू का उल्लंघन करने समेत आरोपों में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार को पुलिस टीम शहर के चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक को पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। की। बाइक सवार युवक ने पहले तो बाइक की रफ्तार धीरे की और फिर पुलिस कर्मियों के पास पहुंचते ही बाइक दौड़ा दी। बाइक रोकने की कोशिश करते समय पुलिस कर्मी दीपक सिंह कार्की घायल हो गया। उसे पैर, कान और सिर में चोट लगी है। घटना के कुछ देर बाद आरोपी बाइक चालक युवक खुद कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने उसकी बाइक जब्त की और फिर घायल पुलिस कर्मी की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक शारदा कॉलोनी टनकपुर निवासी यशवर्धन आर्य पुत्र ऋषिदेव आर्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 279, 337, 188 व आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 (ख) के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी को बचाने की खूब हुई कोशिश, नहीं माना घायल जवान
टनकपुर (चंपावत)। बाइक दौड़ाकर पुलिस कर्मी को घायल करने वाले आरोपी युवक को किसी तरह समझौता कर बचाने की खूब कोशिश हुई, लेकिन घायल पुलिस कर्मी नहीं माना। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद सत्तारूढ़ दल के नेताओं के साथ ही उच्च स्तर से भी पुलिस पर समझौते का दबाव पड़ा, लेकिन घायल पुलिस कर्मी की जिद की आगे किसी की नहीं चली और अंतत: पुलिस को केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed