फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth activity orgnised in district.

Champawat News: उद्घाटन मुकाबले में पिथौरागढ़ डीएससी टीम ने चंपावत को 2-1 गोल से हराया

Mon, 14 Oct 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 14 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Youth activity orgnised in district.
लोहाघाट (चंपावत)। फुटबाल संघ लोहाघाट की पहल पर नगर लोहाघाट में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में पिथौरागढ़ की टीम ने चंपावत को 2-1 गोल से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सोमवार को जीआईसी खेल मैदान में लोहाघाट फुटबाल संघ के अध्यक्ष बृजेश माहरा की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड फुटबाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, पूर्व फुटबॉलर छत्र सिंह ढेक और अधिवक्ता नवीन मुरारी ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन मैच के पहले हाफ में पिथौरागढ़ टीम के खिलाड़ी निलेश ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन

कुछ समय बाद चंपावत के खिलाड़ी करन पटवा ने भी एक गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। दूसरे हाफ में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के अंतिम क्षणों में पिथौरागढ़ के खिलाड़ी रितिक ने शानदार खेल दागकर टीम को 2-1 गोल से जीत दिलाकर अगले चक्र में प्रवेश दिलाया। प्रतियोगिता में लोहाघाट बीबीसी, चंपावत, पिथौरागढ़ डीएससी, पिथौरागढ़ विण, नेपाल, हल्द्वानी, देहरादून और टनकपुर की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। आयोजन में डॉ. महेश ढेक, गिरीश कुंवर, अजय ढेक, भूप्पी माहरा, दीपक सुतेड़ी, नवीन कनौजिया, विमल मेहता, जीवन राय,अजय ढेक आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज बीबीसी लोहाघाट और टनकपुर के बीच मैच होगा
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी खेल मैदान लोहाघाट में चल रही राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को बीबीसी लोहाघाट और टनकपुर के बीच मुकाबला होगा। फुटबाल संघ लोहाघाट के अध्यक्ष बृजेश माहरा ने बताया कि मैच प्रतिदिन तीन बजे से शुरू होंगे। उन्होंने खेल प्रेमियों से मैच का आनंद लेने के लिए खेल मैदान में आने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed