{"_id":"667469b933ee9d62350d9af6","slug":"yoga-march-taken-out-for-public-awareness-champawat-news-c-229-1-cpt1001-109385-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: योग जन जागरूकता के लिए निकाली पद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: योग जन जागरूकता के लिए निकाली पद यात्रा
Thu, 20 Jun 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। योग विज्ञान विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आओ हम सब योग करें अभियान के तहत योग जन जागरूकता रैली निकाली।
बृहस्पतिवार को योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट के नेतृत्व में कैंपस परिसर से चंपावत बाजार तक जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया गया और विभिन्न नारों, पोस्टरों के माध्यम से योग के महत्व के बारे में बताया। इसके बाद गोरलचौड़ मैदान में विश्व योग दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। नगर के सभी विद्यालयों, संस्थानों, सैन्य, एसएसबी, आईटीबीपी, जनप्रतिनिधियों आदि को योग दिवस के कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र दिए गए। योग दिवस की तैयारियों को लेकर योग विभाग के प्रशिक्षुओं ने सूर्य नमस्कार का पूर्वाभ्यास किया। इस अवसर पर अनीता पांडे, अपूर्वा, दीक्षा राठौर, मानव भट्ट, मुकेश सिंह बोहरा, राकेश कुमार, उपेंद्र कुमार, विनीता पांडे आदि मौजूद रहे।