फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   X 62 km race will seem longer

एक्सरे को अब नहीं लगेंगी 62 किमी की दौड़

Sun, 13 Sep 2015 10:36 PM IST
चंद्रशेखर जोशी/अमर उजाला, चंपावत
चंद्रशेखर जोशी/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 13 Sep 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन

आजादी के 68 साल बाद पहली बार पाटी विकासखंड के किसी अस्पताल में एक्सरे की सुविधा मिलेगी। 11 साल पूर्व एक्सरे मशीन लगी, लेकिन यहां एक्सरे कभी नहीं हो सके। वजह एक्सरे करने वाले कर्मी की तैनाती नहीं होना था। इस कारण यहां के लोगों को एक्सरे के लिए भी आने-जाने में पाटी से 62 किमी की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ता था। अब इस झंझट से पाटी क्षेत्र की 48 हजार आबादी को निजात मिल सकेगी। अमर उजाला ने आईसीयू में गांवों की सेहत अभियान के तहत 28 जून को इस खबर को प्रमुखता से छापा था।

विज्ञापन


पाटी तहसील भी है और विकासखंड मुख्यालय भी, लेकिन अल्मोड़ा एवं नैनीताल जिले की सीमा से लगे पाटी के सबसे बड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भी एक्सरे की सुविधा नहीं थी। 2004 में यहां सांसद कोटे से एक्सरे मशीन लगी, परंतु एक भी एक्सरे नहीं सके। नतीजतन इस मामूली परीक्षण के लिए भी लोगों को वक्त और पैसा दोनों खर्च करना पड़ता था।
विज्ञापन


पाटी पीएचसी के डा.आभास सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इस एक्सरे मशीन के उपयोग के लिए एक डार्करूम सहायक (डीआरए) को भेजा है। जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डा.एसबी ओली ने बताया कि चंपावत जिला अस्पताल में काम कर रहे डीआरए को पाटी के लिए रिलीव कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज ज्वाइनिंग करेंगे डीआरए
फरवरी 2014 से जिला अस्पताल में सेवा दे रहे डार्करूम सहायक राजेंद्र सिंह का इसी महीने पाटी अस्पताल के लिए तबादला हुआ है। उन्होंने पहले भी कई बार पाटी अस्पताल जाने की इच्छा जताई थी, लेकिन तब उन्हें यह अवसर नहीं दिया गया पर अब स्थानांतरण और रिलीव होने के बाद श्री सिंह सोमवार को पाटी अस्पताल में योगदान देंगे।


पाटी ब्लॉक के अधिकांश अस्पतालों के बुरे हाल
पाटी ब्लाक में पांच अस्पताल हैं। पाटी के अलावा मां बाराही धाम देवीधुरा, श्रीरीठा साहिब और टांण अस्पताल हैं। टांण अस्पताल अक्सर बंद रहता है। 1 अगस्त से 39 दिन बंद रहने के बाद यह अस्पताल खुला है। श्रीरीठा साहिब अस्पताल में काफी वक्त से डॉक्टर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed