फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Writers and literature lovers will gather in the book fair

Champawat News: पुस्तक मेले में जुटेंगे लेखक और साहित्य प्रेमी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 08:56 PM IST
विज्ञापन
Writers and literature lovers will gather in the book fair
टनकपुर (चंपावत)। जीजीआईसी प्रांगण में शनिवार से दो दिनी पुस्तक मेला शुरू होने जा रहा है जिसमें जाने माने साहित्यकार, रंगकर्मी एवं साहित्य प्रेमियों का जमावड़ा रहेगा। मेले में करीब पचास हजार से अधिक पुस्तकें रखीं जाएंगी। छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। मेले को लेकर आयोजकों ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। पुस्तक मेले का उद्देश्य बच्चों को किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

आयोजन समिति अध्यक्ष रोहिताश अग्रवाल ने बताया मेले में प्रसिद्ध प्रकाशक भी पहुंच रहे हैं। साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त देवेंद्र मेवाड़ी, उदय किरौला, प्रो. प्रभात उप्रेती, पवन पहाड़ी, प्रसिद्ध यात्रा वृत्तांत लेखक उमेश पंत, संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित रंगकर्मी कुमार कैलाश, हेमंत पांडेय, डॉ. सरस्वती कोहली, डॉ. गिरीश चंद्र शर्मा, वन्य जीव विशेषज्ञ राजेश भट्ट, घुघुती जागर टीम के राजेंद्र ढैला, राजेंद्र प्रसाद, चारु तिवारी, हेमंत बिष्ट, महेश पुनेठा आदि के पहुंचने की उम्मीद है। करीब पचास हजार पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जाने माने लेखक, साहित्यकार, रंगकर्मी, पर्यावरण विद आदि बच्चों से संवाद भी करेंगे। बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों की कई प्रतियोगिताएं भी होंगी। साथ ही पर्वतीय व्यंजनों के स्टाल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed