फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Would not know how to control the flood of Incharjon

इंचार्जों का ही पता नहीं तो कैसे होगा बाढ़ नियंत्रण

Thu, 25 Jun 2015 10:41 PM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन

 बरसात के मौसम में आपदा का खतरा बढ़ जाता है। टनकपुर तहसील क्षेत्र में भी प्रशासन ने तीन बाढ़ नियंत्रण चौकियां स्थापित की गई है, लेकिन इन चौकियों के इंचार्जों का या तो स्थानांतरण हो चुका है या फिर वे अक्सर आउट आफ स्टेशन ही रहते हैं।

विज्ञापन


बरसात का मौसम है। ऐसे में कब कहां आपदा या बाढ़ आ जाए कुछ कहां नहीं जा सकता। प्रशासन भी आपदा से निपटने के लिए अपने स्तर पर व्यवस्था करता है, लेकिन प्रशासन की व्यवस्था क्या वास्तव में लोगों को आपदा से राहत दिलाने के लिए पुख्ता है। सितारगंज में मृत और रिटायर्ड कर्मचारियों की आपदा कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगा दी गई। यही हाल यहां की तीन आपदा चौकियों का भी हैं। बनबसा आपदा चौकी में जिस जवान का मोबाइल नंबर दिया गया है, दरअसल उसका रानीखेत स्थानांतरण हो चुका है। दूसरी आपदा चौकी के नंबर पर ईओ नगर पालिका को फोन किया गया तो वो अल्मोड़ा थे। तीसरी आपदा चौकी का मोबाइल नंबर आउट आफ रेंज था। ऐसे में यदि क्षेत्र में आपदा आ जाए तो पीड़ितों को कैसे राहत मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed