फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Workshop About Anti Doping

खिलाड़ी अधिकारियों को डोपिंग की दी जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Workshop About Anti Doping
बनबसा के विजय रावत एकदम दाहिने, बीच में कुडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया के अध्यक्ष हंसी मेहुल वोरा - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। खेलों में खेल भावना जगाने, नशे से बचाव और डोपिंग मामलों पर रोक लगाने के लिए मुंबई में 16 से 19 अगस्त तक सेमिनार आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें देशभर के सभी राज्यों से खेल अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। नगरवासी कूडो मार्शल आर्ट खेल समिति सचिव विजय रावत ने भी इस सेमिनार में प्रतिभाग किया।
मार्शल आर्ट्स ब्लैक बैल्ट विजेता विजय ने बताया कि कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया और नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने लोनावाला मुंबई में ट्रेनिंग दी गई। इसमें भारत के सभी राज्यों से आए खेल आयोजक और पदाधिकारियों को डोपिंग संबंधी विभिन्न जानकारियां दीं।
विज्ञापन

डोपिंग से हानियों और खिलाड़ियों के भविष्य पर होने वाले नुकसान बताए गए। खिलाड़ियों की सेहत, शारीरिक नुकसान, उन पर लगने वाले प्रतिबंधों की जानकारी दी गई। डोपिंग का संदेह होने पर नाडा की जांच प्रक्रिया बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया के अध्यक्ष हंशी मेहुल वोरा, सहसचिव सिहान राज मिनारिया, सचिव रेन्शी विसपी खराड़ी, कोषाध्यक्ष, सिहांन जैस्मिन मकवाना ने ट्रेनिंग में कूडो की नई तकनीक बताई।

बताया कि हिमाचल प्रदेश में आयोजित कूडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के मद्देनजर इस साल किए गए नियमों में बदलाव भी बताए गए। पदाधिकारियों ने कूूडो अध्यक्ष, कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन के चेयरमैन अभिनेता अक्षय कुमार का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed