फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Work started to cut the tree

धौन रोड से बड़ौली सड़क में पेड़ कटान शुरू

Sat, 13 Apr 2019 11:11 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sat, 13 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
Work started to cut the tree
निर्माणाधीन धौन रोड से बड़ौली मोटर मार्ग में काटे जा रहे पेड़। - फोटो : अमर उजाला
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माणाधीन धौन रोड से बड़ौली सड़क में निशान लगे पेड़ों का कटान शुरू हो गया है। पेड़ नहीं कटने से करीब एक माह से रोड कटिंग का काम भी रूका हुआ था। वन निगम शनिवार से पेड़ काटने का काम शुरू कर दिया है। इस मार्ग में कटने वाले 316 पेड़ों में से अब तक 50 पेड़ों को काटा जा चुका है। 
विज्ञापन


धौन रोड से बड़ौली सड़क में मझेड़ा से समरेखन को लेकर दो गांवों के बीच विवाद था। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत होने के बाद 10 मार्च को सड़क का काम शुरू हुआ। मगर 700 मीटर कटिंग के बाद पेड़ आने से रोड का काम फिर रूक गया। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता संजय तिवारी ने बताया कि 6.55 किलोमीटर लंबी यह सड़क 4.22 करोड़ रुपये से बनेगी। 
विज्ञापन


मझेड़ा के लोग करेंगे विरोध 
मझेड़ा गांव के लोग मझेड़ा होते हुए रोड नहीं ले जाने का अब भी विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर 11 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव में यहां के लोगों ने मतदान में भी हिस्सा नहीं लिया। मझेड़ा गांव के बूथ बस्टिया गूंठ में 267 वोटों में से सिर्फ 5 वोट पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि वे मझेड़ा होते हुए कटिंग नहीं करने पर रोड के काम को आगे नहीं बढ़ने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed