फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Work policy will be taken to remove roadways from losses

रोडवेज को घाटे से उबारने के लिए कार्य नीति बनाई जाएगी  : यशपाल

Sun, 16 Apr 2017 09:50 PM IST
Updated Sun, 16 Apr 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
Work policy will be taken to remove roadways from losses
चंपावत में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेतें कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य। - फोटो : अमर उजाला
 परिवहन, समाज कल्याण, बीएडीपी मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि रोडवेज को घाटे से उबारने के लिए सरकार कार्यनीति बनाएगी। रविवार को यहां सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की बैठक में उन्होंने परिवहन विभाग को ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, रोड हादसों पर लगाम कसने को नियमित रूप से अभियान चला कार्रवाई करने की हिदायत दी। कहा कि निर्धारित समय पर बसों के संचालन के साथ ही रोडवेज यात्री सुविधाओं का ध्यान रखेगा। चंपावत रोडवेज बस स्टेशन के लिए जल्द कार्रवाई  शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समाज कल्याण विभाग के जरिए हर पात्र व्यक्ति को सभी सुविधाएं दी जाएंगे। गांवों में कैंप लगाकर पेंशन से छूटे लोगों को जोड़ा जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्र विकास योजना (बीएडीपी) के अंतर्गत सीमांत क्षेत्र के विकास के लिए छोटी योजनाओं के बजाय बड़ी योजनाएं रखें। जिससे बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने, रोजगार बढ़ाने के साथ पलायन पर लगाम लगाया जा सके। श्री आर्य ने खेती के साथ मत्स्यपालन की संभावना को तलाशने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल व कैलाश गहतोड़ी, चेयरमैन प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, पूर्व प्रमुख बहादुर फर्त्याल, मोहन सिंह अधिकारी के अलावा डीएम डॉ.अहमद इकबाल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, एआरटीओ रश्मि भट्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, डीएसटीओ एनके बचखेती आदि मौजूद थे। इससे पूर्व मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed