{"_id":"59304b9d4f1c1bfb6ebdbcd5","slug":"work-of-nh-broadening-according-to-the-standard","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के अनुसार हो एनएच चौड़ीकरण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के अनुसार हो एनएच चौड़ीकरण का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Updated Thu, 01 Jun 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रवासियों ने बनबसा व चकरपुर की तर्ज पर एनएच के डिवाइडर में स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ ही सड़क के दोनों तरफ सर्विस लेन का निर्माण करने की मांग उठाई है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि कार्यदायी एजेंसी एनएचएआई द्वारा दोहरे मानक अपनाए गए तो उन्हें उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद के नेतृत्व में एसडीएम को दिए ज्ञापन में लोगों ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी बैठकों में जिन मानकों की बात करते हैं धरातल पर उनका कहीं भी पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने चकरपुर, बनबसा के लिए अलग और टनकपुर के लिए अलग मानक रखे जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने विभाग से एनएच 125 के विस्तारीकरण कार्य में चकरपुर, बनबसा की तरह डिवाइडर में स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग उठाई। कहा कि एनएचएआई या तो डिवाइडर में स्ट्रीट लाइट लगाए या डिवाइडर को हटाए।
कहा कि सड़क के दोनों नाली के बाहर अधिग्रहीत की गई जमीन पर सर्विस लेन निर्माण कराया जाए, ताकि मार्ग किनारे बसे लोग सर्विस लेन के माध्यम से डिवाइडर से होकर मुख्य मार्ग में आ सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में डॉ. देवी दत्त जोशी, ग्राम प्रधान अमजद हुसैन, पूर्व प्रधान राजू भंडारी, कुमुद जोशी, सुभाष पांडेय, मनोज मलिक, कमलकांत भट्ट, सुरेंद्र चंद, दिवाकर चौहान, प्रकाश पांडेय, सुरेश चंद्र गहतोड़ी, हरीश राजा, सुरेश मौनी आदि शामिल थे।