फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Work affected in sub tehsil due to lack of network connectivity

नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं होने से उप तहसील में कामकाज प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Work affected in sub tehsil due to lack of network connectivity
चंपावत जिले की सीमांत मंच उप तहसील में कनेक्टिविटी नहीं होने से दिक्कतें। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के सीमांत मंच में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण उप तहसील का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इस वजह से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस वर्ष 10 जून को मंच कस्बे में उप तहसील का संचालन शुरू हुआ था। तब यहां कनेक्टिविटी के लिए स्वान के टावर से इंटरनेट उपलब्ध कराया गया था लेकिन 20 दिन बाद स्वान के टावर पर बिजली गिरने के कारण टावर के उपकरण फुंक गए इससे उप तहसील का कामकाज भी ठप हो गया। लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र, खतौनी, दाखिल-खारिज आदि की सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने से उप तहसील के साथ ही सीएससी का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता शेर सिंह महर, ग्राम प्रधान दीपक सिंह, बीडीसी सदस्य मनोज जोशी, राहुल सिंह महर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने डीएम को ज्ञापन भेज कर स्वान टावर की मरम्मत कर क्षेत्र में कनेक्टिविटी सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई है ताकि ग्रामीणों को आय, जाति, मृत्यु, स्थाई निवास आदि प्रमाण पत्रों को बनाने के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed