{"_id":"68c87870dd52b907fa0812d7","slug":"women-were-given-training-in-sewing-and-embroidery-in-manihargoth-champawat-news-c-229-1-shld1007-129398-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मनिहारगोठ में महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मनिहारगोठ में महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया
Tue, 16 Sep 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत श्रम विभाग की ओर से महिलाओं को जी एंड जी स्किल डेवलपर्स के विशेषज्ञों ने सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया। महिलाओं से प्रशिक्षण का लाभ स्वरोजगार के रुप में उठाने का आह्वान किया गया। सोमवार को प्रशिक्षण के समापन पर इशरत जहां, रुमाना परवीन, शाहजहां, रेहाना खातून, फरजाना खातून, सावित्री देवी आदि महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, ग्राम प्रधान शाहना खातून, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रीता कलखुड़िया, विनोद गड़कोटी, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, हरीश कालोनी समेत लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन