{"_id":"64ea478c7fe08f26f00e6e64","slug":"women-should-not-be-fooled-by-cyber-thugs-renu-champawat-news-c-229-1-shld1009-1490-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: साइबर ठगों से झांसे में न आएं महिलाएंः रेनू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: साइबर ठगों से झांसे में न आएं महिलाएंः रेनू
Sun, 27 Aug 2023 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में महिलाओं को साइबर अपराध और उससे बचाव की जानकारियां देते पीएलवी रेनू गड़कोटी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत हुई गोष्ठी में महिला गोष्ठी महिलाओं को साइबर अपराध की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि पैरा लीगल वालंटियर तीूल रौतेली पुरस्कार प्राप्त रेनू गड़कोटी ने साइबर अपराध से बचने के तरीके भी महिलाओं को बताए।
यहां रामलीला मैदान में हुई गोष्ठी में रेनू गड़कोटी ने कहा कि वर्तमान में साइबर ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं। महिलाओं के साथ अधिक ठगी हो रही है। उन्होंने बताया कि साइबर ठग रिश्तेदार बनकर मदद की गुहार लगाकर भी लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। रेनू ने साइबर ठगी के मामले में महिलाओं को जागरूक कर अंजान नंबर से आए मैसेज, फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करने, किसी को अपना बैंक खाता, आधार नंबर, ओटीपी न बताने, रिश्तेदार बनकर मदद मांगने पर इसकी पुष्टि करने आदि सावधानियां बरतने पर जोर दिया।
इस दौरान महिलाओं को विभिन्न कानून संबंधी जानकारी देने के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। महिलाओं के साथ होने वाले घटनाओं को न छिपाकर इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को देकर अपराधियों को सबक सिखाने की बात कही। इस मौके पर पुष्पा, मुन्नी रावत, मीना, आशा, प्राची, अक्षिता, पिंकी मुरारी, बसंती आदि महिलाएं मौजूद थी।