{"_id":"5cae2951bdec22143a67fd2d","slug":"women-refer-to-hire-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिसाव ठीक करते समय लगी आग से महिला समेत दो झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस रिसाव ठीक करते समय लगी आग से महिला समेत दो झुलसे
Wed, 10 Apr 2019 11:05 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर/बनबसा।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर/बनबसा।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
आग से झुलसा सैनिक छावनी की गैस एजेंसी कर्मी दीपक सिंह भंडारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस के सिलिंडर से हो रहे गैस रिसाव को ठीक करते समय अचानक आग लगने से एक महिला व गैस एजेंसी कर्मचारी झुलस गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। इनमेें से महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार बनबसा के बीएसएनएल एक्सचेंज के सामने निवासी कविता चंद (27) पत्नी नवीन चंद की शिकायत पर सैनिक छावनी की गैस एजेंसी में कार्यरत कैनाल कालौनी निवासी दीपक सिंह भंडारी (35) पुत्र जगत सिंह भंडारी मंगलवार की शाम महिला के घर रिसाव ठीक करने गया था। इसी दौरान गैस का रिसाव चेक करने के लिए महिला ने जैसे ही गैस चूल्हा जलाया तेजी से आग धधक पड़ी।आग की चपेट में आने से कविता बुरी तरह झुलस गई। कविता को बचाने के प्रयास में गैस एजेंसी कर्मी दीपक सिंह भंडारी भी झुलस गया। दीपक का चेहरा व हाथ, पैर बुरी तरह झुलसे हुए हैं।
विज्ञापन
घटना के तत्काल बाद आसपास के लोग कविता को उपचार के लिए खटीमा ले गए, जहां से मंगलवार की शाम को उसे हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि महिला करीब साठ प्रतिशत झुलसी हुई है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ गैस एजेंसी कर्मी दीपक को भी उपचार के लिए टनकपुर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. मो. आफताब अंसारी ने बताया कि दीपक करीब सत्ताइस प्रतिशत झुलसा हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद दीपक को भी हायर सेंटर रेफर किया गया है।