{"_id":"68a7580224094552e004f13c","slug":"women-protest-with-empty-utensils-champawat-news-c-229-1-shld1019-128197-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खाली बर्तनों के साथ महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खाली बर्तनों के साथ महिलाओं का प्रदर्शन
Thu, 21 Aug 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। किमतोली गांव में जल जीवन मिशन के तहत बन रही लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य अब तक पूरा न होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। बृहस्पतिवार को पेयजल समस्या से जूझ रहीं महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साई महिलाओं ने योजना का निर्माण कार्य जल्द पूरा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्राम प्रधान संगठन की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2022 में हर घर नल हर घर जल योजना के तहत घटगाड़-किमतोली लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य शुरू हुआ था। तीन साल बाद भी योजना का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण किमतोली, खतेड़ा, मल्लाखतेड़ा, गुरेली, ढोरजा, ढीक, टम्टकांडे और करौली गांव के लोग पेयजल समस्या से परेशान हैं।
ग्राम प्रधान संगठन की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि योजना में ठुलाखाल के पास 70 हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण किया गया है। साथ ही गांव के लिए पाइपलाइन की खोदाई भी हुई लेकिन अभी तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा नहीं हुआ है और ना ही उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि जल संस्थान से पूछताछ करने पर हर बार एक माह या 15 दिन का समय देकर ग्रामीणों को टाल दिया जाता है। ममता देवी, हीरा देवी, सीमा देवी, डिकर सिंह, अमर सिंह, नवीन सिंह, लक्ष्मी देवी, शंकर राम, महेश राम, मदन सिंह आदि ग्रामीणों ने जल संस्थान से जल जीवन मिशन योजना का कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है।
कोट
घटगाड़-किमतोली लिफ्ट योजना का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जल्द ही कार्य पूरा करने के साथ ही घरों में कनेक्शन देकर पेजजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। - बिलाल यूनुस, ईई, जल संस्थान