फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women performing against the liquor shop

आपदा से संवेदनशील स्थानों में लगेंगे एलईडी बोर्ड

Thu, 01 Jun 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Thu, 01 Jun 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
 जिले में मानसून सत्र में संभावित दैवीय आपदा से निपटने की कोशिश तेज हो गई है। जिले के पर्वतीय भूभाग में आपदा के दौरान सड़कों की स्थिति पर विशेष ध्यान रखने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत आपदा से संवेदनशील मोटर मार्गों और विभिन्न स्थानों में एलईडी (लाइट इफेक्टेटड डायोड) लगाए जाएंगे। इनमें विभिन्न मोटर मार्गों की स्थिति की जानकारी के साथ ही मौसम संबंधी अपडेट डाले जाएंगे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि पर्वतीय इलाकों के अलावा जिले के मैदानी क्षेत्र में संभावित जलभराव और बाढ़ की स्थिति पर पैनी निगाह रखने के लिए बाढ़ चौकियों की स्थापना के साथ ही प्रशिक्षित तैराक दल तैनात किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोटर मार्गों में भूस्खलन को खतरे को देखते हुए नेशनल हाइवे पर जहां 15 जून से रात्रि आठ बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, वहीं हाइवे में खतरे का सबब बने विशालकाय पेड़ों का छटान एक पखवाड़े के भीतर कर लिया जाएगा। इसके अलावा सड़कें बंद होने की स्थिति में उन्हें तत्काल खोलने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को मय उपकरण के मौके पर मौजूद रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


सिमली तोक के नौ परिवार हैं विस्थापन में शामिल
चंपावत। जिले में आपदा से प्रभावित संवेदनशील कोई भी गांव नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार बाराकोट विकासखंड के बैड़ाओड़ ग्राम पंचायत के सिमली तोक के नौ परिवारों को आपदा की दृष्टि से अन्यत्र विस्थापित किया जाना है। लेकिन अब तक शासन की ओर से उनके पुनर्वास के लिए भूमि आदि की तलाश पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed