फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women lashing at the opening of Lohaghat liquor shop

लोहाघाट शराब की दुकान खुलने पर भड़कीं महिलाएं

Thu, 01 Jun 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Updated Thu, 01 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Women lashing at the opening of Lohaghat liquor shop
शराब की दुकान के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
 बजरंगबली वार्ड में पिछले महीने अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने के बाद बृहस्पतिवार को फिर से उसी जगह पर दुकान खुलने की भनक लगते ही मुहल्ले की महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया है। विरोध में महिलाओं ने देर शाम प्रदर्शन किया।किसी कीमत पर यहां शराब की दुकान न खुलने देने का एलान करते हुए शुक्रवार को महिलाएं डीएम को ज्ञापन देंगी। इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


तीन अप्रैल को नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बजरंगबली वार्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक चिकन प्वाइंट के पास अंग्रेजी शराब की दुकान खोली गईं थी। जिसे महिलाओं के विरोध के बाद हटा लिया गया था। नई आबकारी नीति के तहत बृहस्पतिवार को अंग्रेजी शराब की दुकान बजरंगबली वार्ड में खोले जाने की तैयारी चल रही थी। दुकान खुलने की जानकारी मिलते ही महिलाएं भड़क गईं। आनन-फानन में एकत्र हुई महिलाओं ने नारेबाजी के बीच विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं ने कहा कि इस जगह के नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुर्वेदिक अस्पताल, संगीत विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय आदि हैं।
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि यहां पर शराब की दुकान फिर से खोले जाने पर बजरंगबली वार्ड, कचहरी वार्ड, ऋषेश्वर वार्ड आदि जगहों पर अराजकता का माहौल पैदा हो जाएगा। महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान न खोलने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को भी फैक्स कर दिया है। महिलाओं ने निर्णय लिया कि शुक्रवार को वह जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर शराब की दुकान को बंद किए जाने के लिए ज्ञापन देंगी। उसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। विरोध-प्रदर्शन में कमला देवी, गीता देवी, नीमा देवी, हेम बिष्ट, कुक्की साह आदि महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed