{"_id":"5ab291704f1c1ba3238b6709","slug":"women-forced-to-fill-water-with-leakage-made-in-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन में बने लीकेज से पानी भरने को मजबूर महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन में बने लीकेज से पानी भरने को मजबूर महिलाएं
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
चंपावत तल्लीहाट में पेयजल लाइन से बूंद बूंद टपक रहे पानी को भरती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नगर के कई मोहल्लों में पेयजल को लेकर मुश्किलें बढ़ने लगी है। तल्लीहाट मोहल्ले में महिलाएं पेयजल लाइन में बने लीकेज से पानी भरने मजबूर हैं।
जिला मुख्यालय में पेयजल संकट बढ़ने लगा है। पेयजल स्रोतों में आ रही गिरावट के चलते विभाग पहले ही एक दिन छोड़ कर पानी का वितरण कर रहा है। बावजूद इसके पेयजल लाइन से पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। तल्लीहाट में महिलाएं पेयजल लाइन बने लीकेज से पानी भरकर किसी तरह से काम चला रही है। इन महिलाओं का काफी समय बर्बाद हो रहा है। नगर क्षेत्र में तल्लीहाट, मल्लीहाट, स्टेशन, गोरलचौड़ रोड, जीआईसी रोड, कनलगांव आदि इलाके संवेदनशील हैं। यहां लोगों को अभी से पानी की एक एक बूंद के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता किशोर पंत का कहना है कि रौखेत, छीड़ापानी और दुधारी स्रोत में पेयजल स्तर काफी कम हो गया है। जिस वजह से दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह से टैंकरों के जरिये पेयजल आपूर्ति शुरू की जाएगी।