फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women demonstrated with gas cylinders

महिलाओं ने गैस सिलेंडर के साथ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Women demonstrated with gas cylinders
चंपावत के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। युवा कांग्रेस के नेतृत्व में शनिवार को जिला मुख्यालय में महिलाओं ने खाली गैस सिलेंडरों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। मल्लीहाट के रामलीला मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आह्वान पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में गैस, डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि, कमरतोड़ महंगाई के विरोध मे प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मोदी सरकार को फेल करार दिया गया। युवा कांग्र्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने कहा आज जिस तरह महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, इससे आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। बबीता प्रहरी ने कहा जिस तरह आए दिन रसोई गैस की कीमत बढ़ रही है इससे हमारा बजट बिगड़ गया है, आने वाले दिनों में बच्चों की स्कूल की फीस जो भरेंगे या चूल्हा जलाएंगे। पुष्पा देवी ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की। गोविंदी देवी ने कहा आज दाल, तेल, प्याज, आटा चावल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, इससे यह पता चलता है कि मोदी सरकार मुनाफे खोरों से सांठगांठ कर आम जनता को बेवकूफ बना रही है। प्रदर्शन करने वालों में, मानवती देवी, बसंती देवी, मीना प्रहरी, गंगा देवी, मुन्नी देवी, बबली देवी, मंजू देवी, मोहनी देवी, निर्मला देवी, बबीता देवी, अनीता देवी, नीमा देवी, तुलसी देवी, रजनी देवी, ममता देवी, आरती प्रहरी, कुलदीप, सागर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed