फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Woman jumped into Kali river with her one and half year old son, youth rescued her

Champawat News: डेढ़ साल के बेटे के साथ काली नदी में कूदी महिला, युवकों ने बचाया

Fri, 05 Sep 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 05 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Woman jumped into Kali river with her one and half year old son, youth rescued her
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट में रहने वाली नेपाली महिला ने अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ उफनाई काली नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को बचा लिया।
विज्ञापन



झूलाघाट में नेपाल बैतड़ी दशरथ चंद नगरपालिका घर पुष्कर राम झूलाघाट में टेलरिंग का कार्य करता है। शुक्रवार शाम को पुष्कर राम की बहू तुलसी (24) पत्नी महेश राम ने डेढ़ साल के बेटे रुद्र के साथ काली नदी में छलांग लगा दी। झूलाघाट खेल मैदान में खेल रहे युवकों ने उसे नदी में कूदते हुए देख लिया। आननफानन युवकों ने काली नदी की ओर दौड़ लगा कर तुलसी और उसके बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झूलाघाट ले जाया गया। बच्चे की हालत ठीक है जबकि महिला बेहोशी की हालत में है।
विज्ञापन

अस्पताल के सीएचओ महेंद्र कुमार ने बताया कि तुलसी के पेट में पानी तो नहीं गया है लेकिन बेहोशी की हालत में है। इसी के चलते दोनों को पिथौरागढ़ रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तुलसी का पति महेश राम विदेश में कार्य करता है। पति-पत्नी दो दिनों से फोन पर आपस में बात नहीं कर रहे थे। शुक्रवार की शाम को बात हुई तो किसी बात पर तुलसी मोबाइल पटक कर सीधे काली नदी में कूदने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

सूचना मिलने पर कांस्टेबल मनीष उप्रेती, सिपाही गुलाब सिंह और होमगार्ड प्रकाश को भेजा गया। तब तक खेल मैदान में खेल रहे युवकों साहिल चंद, आलोक शर्मा और विशाल ने तुलसी और उसके बेटे रुद्र को काली नदी से बाहर निकाल लिया था। कोतवाली के वाहन से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। - संजीव कुमार, कोतवाल, झूलाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed