फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Wipers and fog lights not visible in some buses

Champawat News: कुछ बसों में नहीं दिखे वाइपर और फॉग लाइटें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Wipers and fog lights not visible in some buses
लोहाघाट रोडवेज स्टेशन में बिना फॉग लाइट व एक वाइपर लगी बस। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। सरकार की ओर घने कोहरे को देखते हुए रोडवेज बसों का संचालन बंद करने और बसों में फॉग लाइट, हैलोजन हेडलाइट, वाइपर, ब्रेक, हॉर्न की जांच के निर्देश दिए हैं। बसों की स्थिति की पड़ताल करने पर कुछ बसों में फॉग लाइटें लगी दिखी। कुछ बसों में केवल चालक की ओर का ही वाइपर लगा था जबकि दूसरी ओर का वाइपर नहीं था।
विज्ञापन

चालकों द्वारा नाम नहीं छापने की शर्त में बताया कि कुछ बसों में वाइपर, फॉग लाइटें, हाइलोजन लाइट, इंडिकेटर लाइट, ब्रेक लाइटें आदि नहीं होने से बसों के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चालकों ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सभी जरूरी इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्तमान में लोहाघाट डिपो में 32 बसें हैं जो सभी ऑन रूट हैं। बसों में कोहरे से बचाव के लिए ऑल वेदर लाइटें आदि लगी हुई हैं। इस कारण कोहरे में बसों के संचालन में कोई दिक्कतें नहीं आती हैं। फिर भी कुछ बसों में जो कमियां हैं उन्हें जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। -नरेंद्र कुमार गौतम, एजीएम लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बसों के लिए चार-पांच सालों से फॉग लाइटें आना बंद हो गई हैं। उनके स्थान पर पीले ऑल वेदर बल्ब आ रहे हैं। बसों की हैड लाइटों में पीले रंग के ऑल वेदर बल्ब लगे हुए हैं जो कोहरे में रास्ता दिखाने में काफी मददगार हैं। लगभग सभी वाहनों में ऑल वेदर बल्ब लगे हैं। जिन वाहनों में वाइपर आदि की कोई छिटपुट समस्या है तो उसे दूर किया जाएगा। -प्रकाश चंद्र बौठियाल, फोरमेन, लोहाघाट डिपो।

टनकपुर डिपो की सभी 103 बसों में लगाई हैं फॉग लाइट
चंपावत। टनकपुर डिपो से 103 बसों का संचालन किया जा रहा है। सभी बसों में फॉग लाइट लगा दी हैं। एआरएम संचालक केएस राणा ने बताया कि सभी बसों में कोहरे को लेकर इंतजाम पूरे किए गए हैं। कोहरे के दौरान बसों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed