फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Winner of Badminton in Lohaghat

बैडमिंटन प्रतियोगिता में आदित्य, यथार्थ और अक्षत बने चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Winner of Badminton in Lohaghat
लोहाघाट में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते आयोजक। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बैडमिंटन क्लब की ओर से विभिन्न वर्गों में आयोजित तीन दिनी बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन कर आदित्य, यथार्थ, अक्षत चैंपियन रहे।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष गोविंद बोहरा के निर्देशन में बैडमिंटन हॉल में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया। उन्होंने युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए क्लब के प्रयासों की सराहना कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रतियोगिता के अंडर-13 वर्ष एकल वर्ग में आदित्य पुनेठा विजेता, प्रियांजल उपविजेता, युगल वर्ग में आदित्य पुनेठा, प्रियांजल महरा की जोड़ी विजेता, आशुतोष, हिमांशु उपविजेता, अंडर-17 में यथार्थ विजेता, आदर्श उपविजेता, युगल में यथार्थ, आदर्श विजेता, पीयूष, आयुष उपविजेता, ओपन वर्ग में अक्षत वर्मा विजेता अमन साह उपविजेता, युगल में पंकज पांडेय, नितिन बोहरा विजेता, प्रमोद चंद, हिमांशु खर्कवाल उपविजेता रहे। विजेताओं को क्लब की ओर से पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर हेम पुनेठा, पंकज वर्मा, भूपाल मेहता, चंद्रकिशोर पांडेय, सुरेंद्र बोहरा, पार्थ मुरारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed