{"_id":"609ec6328ebc3ea3a63d3366","slug":"winner-falak-suteri-champawat-news-hld4243711123","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलक सुतेड़ी ने संगीत प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलक सुतेड़ी ने संगीत प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले की होनहार बेटी फलक सुतेड़ी ने राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) के 54 देशों में आयोजित संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया है। रिटायर्ड प्रो. बीड़ी सुतेड़ी की पोती और आईबीएम दक्ष के एमडी सचिन सुतेड़ी की बेटी जो कि नोएडा के पाथवेज स्कूल में 11वीं की छात्रा हैं, उन्होंने म्यूजिक कॉलेज ऑफ लंदन की ओर से आयोजित राष्ट्रमंडल संगीत कंपोजिशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया है।
इसमें 54 देशों के 500 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। फलक की ओर से कोरोना महामारी की थीम पर आधारित गाने की धुन कंपोज की थी। इसमें प्रवासियों के दर्द और उनकी समस्याओं और पीड़ा को दर्शाया था। फलक की माता चेताली सुतेड़ी मैजिक एडटेक में मैनेजिंग कंसलटेंट हैं।
फलक पिछले सात सालों से लंदन स्कूल ऑफ म्यूजिक दिल्ली से संगीत का प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्हें पियानो बजाने में महारत हासिल है। फलक की सफलता पर उनके गृह क्षेत्र चंपावत में उनके दादा के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
उनके दादा प्रो. बीड़ी सुतेड़ी और दादी जानकी सुतेड़ी ने बताया कि बहुत लोग फोन के माध्यम शुभकामनाएं भेज रहे हैं।