{"_id":"581f61344f1c1bf47eb374a8","slug":"will-stick-to-the-indefinite-strike-drove-seller","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमियादी हड़ताल पर डटे रहेंगे गल्ला विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमियादी हड़ताल पर डटे रहेंगे गल्ला विक्रेता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 06 Nov 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने राशन नहीं उठाने और बेमियादी हड़ताल पर डटे रहने का निर्णय लिया है। रविवार को गोरलचौड़ मैदान में जिले भर से आए कोटेदारों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन भी किया।
इससे पूर्व आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष हीराबल्लभ जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार की सभी योजनाओं पर लाभांश देने, प्रतिमाह 15 हजार रुपए का मानदेय दिए जाने, सभी गोदामों में धर्मकांटे की व्यवस्था करने आदि की मांगों को प्रमुखता से उठाया। कोटेदारों का कहना था कि राज्य सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं वह राशन का उठान नहीं करेंगे। इस मौके पर केएन उप्रेती, राजेश जोशी, सुरेश जोशी, दीपक पुजारी, हरीश जोशी, हरीश पांडेय आदि सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद रहे।