फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Will provide justice to the victim's family: Chandrashekhar

पीड़ित परिवार को हर हाल में दिलाएंगे इंसाफ : चंद्रशेखर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Will provide justice to the victim's family: Chandrashekhar
चंपावत में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण। संवाद न्यूज एजें - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने कहा कि देवीधुरा में टेलर रमेश राम की संदिग्ध मौत में परिवार को हर हाल में इंसाफ दिलाया जाएगा। बृहस्पतिवार को गोरलचौड़ मैदान में हुई सभा से पहले उन्होंने रमेश राम के परिजनों से घटना की जानकारी ली। आजाद ने कहा कि अपराधियों को बख्शा तो जरूरत होने पर वह दोबारा चंपावत आकर न्याय की जंग लड़ेंगे।
विज्ञापन

कहा कि उत्तराखंड में छह माह में 30 घटनाएं हो चुकी हैं, इनमें अधिकतर मामलों में जातीय और दूसरे कारणों से न्याय नहीं मिल पा रहा है। भीम आर्मी चीफ ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओं से संगठन को धार देने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष गोविंद बौद्ध सहित दूरदराज से बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

डीएम और एसपी से पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग
चंपावत। सभा के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने डीएम और एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई में तेजी की मांग की। एसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि परिजनों को जिन लोगों पर संदेह है, पुलिस उन सात-आठ लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए अदालत से अनुमति लेने का प्रयास कर रही है। मृतक रमेश राम की बेटी राखी परिवार की पीड़ा बताते हुए एसपी कार्यालय में अचेत हो गई। इलाज के बाद उसकी तबीयत में सुधार है। चंद्रशेखर आजाद ने दोषियों पर कार्रवाई के अलावा परिजनों की सुरक्षा, मुआवजा और विधवा को नौकरी देने की मांग की। डीएम विनीत तोमर ने कहा कि नियम के तहत मृतक के परिजनों को मदद दी जाएगी। मृतक के परिजनों को चार लाख के मुआवजे के अलावा पत्नी तुलसी देवी को विधवा पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
चंपावत। देवीधुरा के पास केदारनाथ में किराये पर दुकान लेकर टेलरिंग करने वाले इजट्टा डुंगरा निवासी रमेश राम (45) पुत्र कमल राम 28 नवंबर को दुकान स्वामी की बरात में नैनीताल जिले के सुनकोट गांव के गंगास गए थे। वहां मारपीट में घायल रमेश राम की इलाज के दौरान हल्द्वानी के अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने एक दिसंबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस सात-आठ संदिग्ध लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का प्रयास कर रही है। इसके लिए 18 दिसंबर को अदालत में सुनवाई होगी।

उत्तराखंड-उप्र में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे: चंद्रशेखर
चंपावत। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी वोटों के बिखराव को रोकने के लिए अन्य दलों से तालमेल की रणनीति पर विचार कर रही है। आजाद ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस पर प्रदेश इकाई के साथ चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पार्टी दलितों के अधिकारों से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं की लड़ाई लड़ रही है। इन चुनावों के जरिये वह दलितों सहित हर वर्ग तक अपनी आवाज पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed