{"_id":"15c2a4505007d9a58353e278376823a7","slug":"will-form-on-new-documentary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंड फ्री बाइकर नवीन पर बनेगी डाक्यूमेंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंड फ्री बाइकर नवीन पर बनेगी डाक्यूमेंट्री
योगेश जोशी/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 10 Sep 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
हैंड फ्री बाइक चलाकर एशिया बुक आफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज करा चुके नवीन सिंह कार्की पर एक डाक्यूमेंट्री (वृत्त चित्र) बनाई जाएगी, जिसके लिए नवीन नौ अन्य जांबाजों के साथ बीते दिनों नोएडा में आडिशन दे चुके हैं। डाक्यूमेंट्री का प्रोमो 18 सितंबर को दिल्ली में किया जाएगा। विमोचन नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी करेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला और माउंटेन ड्यू ने बीते सात सितंबर को नोएडा में ‘नाम बनते हैं रिस्क से’ कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें अनोखे काम कर अपनी ओर ध्यान खींचने वालों पर तकरीबन तीन घंटे की डाक्यूमेंटी बनाई। नवीन बताते हैं कि इसके अलावा एक किताब का भी प्रकाशन किया जाएगा, जिसमें इन सभी लोगों के संघर्ष और इतिहास का जिक्र होगा। नवीन अब तक एशिया बुक आफ रिकार्ड्स, लिम्का बुक आफ रिकार्ड्स और इंडिया बुक में नाम दर्ज करा चुके हैं। उनका अगला लक्ष्य गिनीज बुक आफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराने का है। इसके अलावा वियतनाम का एक विश्वविद्यालय उनके हैरतअंगेज प्रदर्शन को देखते हुए डाक्टरेट की उपाधि देने की घोषणा कर चुका है।
विज्ञापन
इन लोगों पर बनेगी डाक्यूमेंट्री
आडिशन से लौटे नवीन सिंह कार्की ने बताया कि उनके अलावा हरियाणा के एवरेस्ट विजेता, टीटी की वर्ल्ड चैंपियन विकलांग बालिका, दिल्ली के स्काई ड्राइवर और बिजनौर के दो विकलांग क्रिकेटरों पर डाक्यूमेंटी बनाई गई है। इससे पूर्व एवरेस्ट विजेता पद्मश्री अरुणिमा सिंह और स्काई ड्राइवर शीतल महाजन, स्टंटमैन गोस्ट रायडर्ज और बेस जंपर सत्येंद्र वर्मा पर भी फिल्मांकन किया जा चुका है।
विज्ञापन