फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Wildfire on talking time student's death

जंगल की आग बुझाते समय छात्र की मौत

Mon, 08 Jun 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 08 Jun 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन

लधिया घाटी की वन पंचायत अधोड़ा में लगी आग को बुझाने के प्रयास में नौवीं के छात्र की फिसलने से मौत हो गई।

विज्ञापन

रविवार को वन पंचायत के चौकीदार हरी सिह पुत्र बची सिंह ने ग्रामीणों को जंगल में आग लगने की सूचना दी तो जमन सिंह, बद्री सिंह, संतोष नाथ, श्याम सिंह, जमन सिंह, यशोदा सिंह, जय सिंह अन्य लोग आग पर काबू पाने के लिए जंगल गए थे। ग्रामीणों के साथ मौड़ा गांव का डूंगर सिंह (15) पुत्र हरी सिंह भी शामिल था। आग बुझाते समय डूंगर का पैर पिरूल से फिसल गया और वह खाई में गिर गया, मौके पर ही  उसकी मौत हो गई। डूंगर सिंह जीआईसी चौड़ा में कक्षा नौवीं का छात्र था। रविवार को ग्रामीणों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


 कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री भवान सिंह परवाल ने सोमवार को इस घटना की जानकारी वन मंत्री दिनेश अग्रवाल को दी। उनका कहना था कि मृतक का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया जाना चाहिए। अलबत्ता वे मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को राहत सहायता उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed