{"_id":"5eb533a08ebc3e90896a1d22","slug":"when-will-open-tea-shop71","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब शराब की दुकानें खोल दीं तो चाय की क्यों नहीं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब शराब की दुकानें खोल दीं तो चाय की क्यों नहीं?
विज्ञापन
मुरली जोशी।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। कोरोना वायरस से बचने के लिए देश में जारी तीसरे चरण के लॉकडाउन के बीच यहां कारोबार ठंडा है। सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है चाय की दुकान से गुजर करने वालों को। बीते 48 दिनों से दुकानें बंद रहने से एक भी रुपया हाथ नहीं आया। दुकान का किराया तक जेब से भरना पड़ रहा है। रोजमर्रा का खर्चा पुरानी बचत से करने को मजबूर हैं। चंपावत जिले में 400 से ज्यादा चाय की दुकानें हैं। 22 मार्च से ये दुकानें लॉकडाउन की वजह से नहीं खुल सकी हैं। इसके चलते न केवल उनकी आमदनी पर असर पड़ा है, बल्कि बाजार में लोगों को चाय भी नहीं मिल पा रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब शराब की दुकान खोल दी है तो चाय की दुकान क्यों नहीं खोली जा रही हैं।
विज्ञापन
इधर डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कहा कि चाय की दुकान खोलने की जल्द ही अनुमति जारी कर दी जाएगी। अलबत्ता सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य जरूरी सावधानियां बरतनी होंगी। दुकान में बिठाकर चाय नहीं पिलाई जा सकेगी। चाय को डिस्पोजिबल बर्तन में दिया जा सकेगा।
--: लॉकडाउन ने तोड़ दी कमर :: "चाय की दुकान से ठीकठाक कमाई हो जाती थी। लेकिन सात सप्ताह के लॉकडाउन ने कमर तोड़ दी है। आमदनी पर ब्रेक लगने से परेशानी बढ़ रही है।" -भगवत नेगी।
विज्ञापन
--:: जेब से देंगे किराया : "दुकान बंद होने से आमदनी तो दूर, अब तो दुकान का किराया भी जेब से देना होगा। परिवार का भरणपोषण पुरानी बचत से हो रहा है।" -सुरेश जोशी।
-:: रोजी-रोटी की चुनौती : "चाय की दुकान से परिवार की गाड़ी ठीक से चल रही थी, लेकिन इस बीच हुए लॉकडाउन ने रोजी-रोटी की मुसीबत मुंह बाए खड़ी कर दी है।" -मदन मोहन पांडेय।
-:: जेब पर पड़ रही मार : "मैने अपनी जिंदगी में कभी भी दुकान बंद नहीं की। मगर अब लगातार 48 दिन से दुकान में ताला है। इसकी मार जेब पर पड़ रही है।" -मुरली जोशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेश जोशी।
- फोटो : AMAR UJALA
सुरेश जोशी।
मदन मोहन पांडेय।
- फोटो : AMAR UJALA
मदन मोहन पांडेय।
भगवत नेगी।
- फोटो : AMAR UJALA
भगवत नेगी।