फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   When will open tea shop

जब शराब की दुकानें खोल दीं तो चाय की क्यों नहीं?

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
When will open tea shop
मुरली जोशी। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। कोरोना वायरस से बचने के लिए देश में जारी तीसरे चरण के लॉकडाउन के बीच यहां कारोबार ठंडा है। सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है चाय की दुकान से गुजर करने वालों को। बीते 48 दिनों से दुकानें बंद रहने से एक भी रुपया हाथ नहीं आया। दुकान का किराया तक जेब से भरना पड़ रहा है। रोजमर्रा का खर्चा पुरानी बचत से करने को मजबूर हैं। चंपावत जिले में 400 से ज्यादा चाय की दुकानें हैं। 22 मार्च से ये दुकानें लॉकडाउन की वजह से नहीं खुल सकी हैं। इसके चलते न केवल उनकी आमदनी पर असर पड़ा है, बल्कि बाजार में लोगों को चाय भी नहीं मिल पा रही है। दुकानदारों का कहना है कि जब शराब की दुकान खोल दी है तो चाय की दुकान क्यों नहीं खोली जा रही हैं।
विज्ञापन
इधर डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कहा कि चाय की दुकान खोलने की जल्द ही अनुमति जारी कर दी जाएगी। अलबत्ता सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य जरूरी सावधानियां बरतनी होंगी। दुकान में बिठाकर चाय नहीं पिलाई जा सकेगी। चाय को डिस्पोजिबल बर्तन में दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
--: लॉकडाउन ने तोड़ दी कमर :: "चाय की दुकान से ठीकठाक कमाई हो जाती थी। लेकिन सात सप्ताह के लॉकडाउन ने कमर तोड़ दी है। आमदनी पर ब्रेक लगने से परेशानी बढ़ रही है।" -भगवत नेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
--:: जेब से देंगे किराया : "दुकान बंद होने से आमदनी तो दूर, अब तो दुकान का किराया भी जेब से देना होगा। परिवार का भरणपोषण पुरानी बचत से हो रहा है।" -सुरेश जोशी।
-:: रोजी-रोटी की चुनौती : "चाय की दुकान से परिवार की गाड़ी ठीक से चल रही थी, लेकिन इस बीच हुए लॉकडाउन ने रोजी-रोटी की मुसीबत मुंह बाए खड़ी कर दी है।" -मदन मोहन पांडेय। -:: जेब पर पड़ रही मार : "मैने अपनी जिंदगी में कभी भी दुकान बंद नहीं की। मगर अब लगातार 48 दिन से दुकान में ताला है। इसकी मार जेब पर पड़ रही है।" -मुरली जोशी।

When will open tea shop
सुरेश जोशी। - फोटो : AMAR UJALA
सुरेश जोशी।

When will open tea shop
मदन मोहन पांडेय। - फोटो : AMAR UJALA
मदन मोहन पांडेय।

When will open tea shop
भगवत नेगी। - फोटो : AMAR UJALA
भगवत नेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed