{"_id":"6505eb12a53650f2a9010cb4","slug":"when-the-officers-did-not-listen-they-themselves-started-repairing-the-drinking-water-line-champawat-news-c-229-1-shld1009-1943-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अफसरों ने नहीं सुनी तो खुद पेयजल लाइन की मरम्मत में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अफसरों ने नहीं सुनी तो खुद पेयजल लाइन की मरम्मत में जुटे
Sat, 16 Sep 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
पाटी के गागर में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत करते ग्रामीण। संवाद
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के दूरस्थ गांव गागर में ग्रामीणों ने जल संस्थान की हीलाहवाली से परेशान होकर श्रमदान कर पेयजल लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। रविवार तक पानी की आपूर्ति सुचारू होने की बात कही जा रही है।
श्रमदान करने वालों में खीमानंद उपाध्याय, पीतांबर, नवीन, सुरेश, लक्ष्मी दत्त, जीवन, भैरव दत्त, केशव दत्त, दीवान, कैलाश, ईश्वर, प्रेमबल्लभ, कमलेश, आनंद, हरीश, प्रकाश आदि शामिल हैं। नागरिकों ने पेयजल मंत्री से जल संस्थान की लचर कार्यप्रणाली की शिकायत करने की बात कही है।
बता दें कि 10 सितंबर को हुई भारी बारिश से पेयजल लाइन दो जगह टूटी थी लेकिन विभाग इस योजना को छह दिन बीतने के बाद भी ठीक नहीं कर सका। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर जल संस्थान के जेई और ईई से मोबाइल पर संपर्क नहीं होने से इस संबंध में विभाग का पक्ष नहीं जाना जा सका। संवाद
विज्ञापन
--
छह दिन और लगेंगे क्वैराला पंपिंग योजना की सफाई में
चंपावत। क्षेत्र में 10 सितंबर की बारिश से क्वैराला पंपिंग योजना में बड़ी मात्रा में मिट्टी एकत्र होने से योजना के शुरुआती हिस्से में मलबा आ गया था। साफ पानी नहीं आने से 11 सितंबर से आपूर्ति बंद कर दी गई थी। मलबे को साफ करने के अलावा लाइन की सफाई और पांचों टैंक साफ किए जाएंगे। जल निगम के एई नरेश गड़कोटी का कहना है कि इस काम में छह दिन और लगेंगे। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में चंपावत क्षेत्र में छह अन्य स्रोत्रों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। संवाद