फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   What they ignorantly Akian Pirani Snyya Mori

कैसी ये नादानी संय्या मोरी अखियां पिरानी...

Sat, 04 Feb 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)। Updated Sat, 04 Feb 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
What they ignorantly Akian Pirani Snyya Mori
बैठकी होली - फोटो : अमर उजाला
मां बाराही सुगम संगीत समिति की ओर से हुई बैठकी होली में होल्यारों ने कई राग-रागनियों में बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


गोकुलानंद भट्ट के आवास में हुई बैठकी होली का शुभारंभ मुख्य अतिथि खीमानंद जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भुवन चंद्र जोशी ने राग धमार में ‘नंद नंदन मोरी बंय्या गहो ना’ गीत से बैठकी होली का श्रीगणेश किया। टीकाराम सोराड़ी ने राग काफी में ‘कैसी ये नादानी सैय्या मोरी अखियां पिरानी’, सुरेश भट्ट, भगवती प्रसाद जोशी ने राग काफी में ही ‘सैय्या गए परदेश कैसे कटे बिरह की रतियां’, बाल कलाकार विशाल पचौली ने राग जैजवंती में ‘आयी बसंत बहार सखी भौरा मन अविभाये’, प्रकाश जोशी ने कैसे निकसी चांदनी, मथुरा दत्त गहतोड़ी ने आयो नवल बसंत तथा बाल कलाकार प्रदीप पचौली ने राग काफी में सबको मुबारक होली, मेजबान गोकुलानंद भट्ट ने राग सहाना में ‘ऊंचे भवन पर्वत पर माता का भवन’, डा.घनश्याम शर्मा ने ‘श्याम सुंदर यशोदा के मोहन’ गीत गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। तबले में संगत सुरेश भट्ट , विशाल पचौली, मथुरा दत्त, भगवती प्रसाद ने दी। गोकुल शर्मा, विक्रम सिंह, नीरज पंत, दीपक शर्मा, गीता भट्ट, पुष्पा भट्ट, आंचल, सचिन, रितिक ने सुर में सुर मिलाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed