{"_id":"5a4919d44f1c1bcf6d8b72aa","slug":"what-does-something-in-the-new-year-say-the-horoscope-of-champawat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में क्या कुछ कहती है चंपावत जिले की कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में क्या कुछ कहती है चंपावत जिले की कुंडली
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिले की वर्ष 2018 की कुंडली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नया साल नई उम्मीदों और संभावनाओं को लेकर आ रहा है। एकीकृत उत्तर प्रदेश में 15 सितंबर 1997 को अस्तित्व में आए चंपावत जिले को 21 वर्ष पूरे हो चुके हैं। चंपावत जिले की जन्म कुंडली और नए साल 2018 की कुंडली के ग्रहों-नक्षत्रों के अनुसार इस साल जिले में आर्थिक गतिविधियां सर्वाधिक बुलंदियों पर रहेंगी। जिले की आय के स्रोत बढ़ेंगे और राज्य सरकार की ओर विकास कार्यों में जमकर धन वर्षा की जाएगी।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राजनीतिक नजरिए से भी नया साल चंपावत जिले के महत्वपूर्ण साबित होगा। शक्ति के बजाए बुद्धि का इस्तेमाल करने वाले राजनीतिज्ञ जनता की पसंद बनेंगे तथा राजनीतिज्ञ पहले से अधिक घाघ साबित होंगे। निकाय, पंचायत सहित विभिन्न राजनीतिक पदों पर नए-नए व्यक्ति आसीन होंगे।
ज्योतिषाचार्य पंडित विपिन त्रिपाठी का कहना है कि आर्थिक दृष्टि से चंपावत जिले की कुंडली का मूलांक दो है। जो नए साल के मूलांक छह का मित्र है। इस कारण जिले में साल भर में फसलें अच्छी होंगी तथा वर्षाकाल में लोगों को बेहद सावधानी बरतनी होगी। बीते साल की तुलना में जिले में रोजगार के साधनों का विकास होगा तथा युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं में जाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा पर्यटन उद्योग का विकास भी जिले की आय बढ़ाने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
सामाजिक दृष्टिकोण से समाज के विभिन्न वर्गों में मधुरता आएगी और अच्छे संबंध कायम होंगे। लोगों की ओर से विलासिता और सुख सुविधाओं के साधनों में खर्चा उठाया जाएगा। अपराध के क्षेत्र में जिला साल भर चर्चाओं में बना रहेगा तथा दैवी आपदा का अंदेशा बना रहेगा। सांस्कृतिक और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन और धार्मिक स्थलों का विकास होगा।
राज्य की मेरिट सूची में छात्र पाएंगे उचित स्थान
चंपावत। ज्योतिषाचार्य पंडित विपिन त्रिपाठी के अनुसार नया साल जिले के युवाओं विशेषकर छात्रों के विशेष फलदायक साबित होगा। जिले के छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करेंगे। वहीं इंटरमीडिएट और हाइस्कूल की मेरिट सूची में उचित स्थान प्राप्त करेंगे।
लग्न फल के अनुसार 2018 का भविष्यफल
चंपावत। सूर्य के छठे भाव में होने से जिले को सरकार से लाभ प्राप्त होगा। चंद्रमा के बारहवें भाग में होने से तकनीकी और राजस्व से लाभ प्राप्त होगा। छठे ग्रह में स्थित बुध के उच्च होने के कारण यह जिले को आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर करेगा। शेष घरों में बैठे ग्रह सामान्य फल देंगे।