{"_id":"678d377065cee860270ecdba","slug":"welders-death-under-suspicious-circumstances-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-118657-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: संदिग्ध हालात में वेल्डर की मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: संदिग्ध हालात में वेल्डर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 19 Jan 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर में एक वेल्डर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा।
पुलिस के अनुसार नगर के वार्ड तीन, वर्मा लाइन निवासी मो. अफसान (25) पुत्र मो. अकरम को परिजनों ने रात करीब 11 बजे उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाॅ. मो. उमर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार को एसआई राकेश कठायत ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अस्पताल परिसर में मृतक के चाचा अनवर हुसैन ने बताया कि मृतक इलेक्ट्रिक वेल्डिंग का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी सकीना, चार वर्षीय पुत्र मो. अर्श, आठ माह की पुत्री हिवा है। तीन भाइयों में मो. जीशान, मो. फैजान के बाद वह सबसे छोटा था।