फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Welcome to Lohaghat Municipality

लोहाघाट नगर पालिका में आपका स्वागत है

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Welcome to Lohaghat Municipality
लोहाघाट नगर पंचायत का यह कार्यालय अब अतीत का हिस्सा रह जाएगा, जनवरी 2022 में इसे पालिका का दर्जा मिल ? - फोटो : CHAMPAWAT
लोहाघाट (चंपावत)। साल के आगाज से चंद घंटे पहले लोहाघाट को नगर पालिका के रूप में सौगात मिली है। अब आप शहर के प्रवेश द्वार पर पहुंचेंगे तो आपका स्वागत नगर पंचायत के बजाय नगर पालिका करेगी। नगर पंचायत के उच्चीकरण की मांग 31 दिसंबर को पूरी हो गई है। शुक्रवार को शासन ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी।
विज्ञापन

शहरी विकास सचिव विनोद कुमार सुमन के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अब नगर पंचायत लोहाघाट का समस्त क्षेत्र नगर पालिका होगा। पिछली कैबिनेट बैठक में नगर पंचायत को उच्चीकृत करने का प्रस्ताव पास किया था। 31 दिसंबर को इसका गजट नोटिफिकेशन जारी हो गया। इसके साथ ही अब जिले में चंपावत, टनकपुर के बाद लोहाघाट तीसरी नगर पालिका हो गई है। अब सिर्फ बनबसा ही एकमात्र नगर पंचायत है। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा का कहना है कि पालिका बनने से बजट का आवंटन बढ़ने से शहर में सुविधाओं का विस्तार होगा, लेकिन कोई नया क्षेत्र शामिल नहीं होने से किसी तरह का अतिरिक्त कर नहीं लगेगा। करीब तीन किमी क्षेत्र में फैली नई पालिका में करीब 13 हजार की आबादी और सात वार्ड शामिल हैं। अलबत्ता पालिका में भविष्य में दो नए वार्ड बढ़ जाएंगे। पालिका बनने से कनिष्ठ अभियंता, कर निरीक्षक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, लेखाकार, सहायक लेखाकार और वरिष्ठ लिपिक के पद भी सृजित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed