फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   welcome programme orgnised.

Champawat News: जौलजीबी से पंचेश्वर पहुंचे राफ्टिंग दल का स्वागत

Sat, 25 Feb 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 25 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
welcome programme orgnised.
जौलजीबी से पंचेश्वर पहुंचे एसएसबी के राफ्टिंग अभियान दल का स्वागत करते बल के अधिकारी व जवान।जौल
लोहाघाट (चंपावत)। एसएसबी के राफ्टिंग अभियान दल के पंचेश्वर पहुंचने पर बल के जवानों और अधिकारियों ने स्वागत किया। यहां से दल को चूका के लिए रवाना किया गया। राफ्टिंग अभियान को लेकर बल के जवानों में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

सीमांत मुख्यालय रानीखेत के महानिरीक्षक चांस के सिंह के नेतृत्व में 48 सदस्यीय दल शुक्रवार देर शाम जौलजीबी से पंचेश्वर पहुंचा। बल के कार्यवाहक कमांडेंट हरीश चंद्र जोशी, उप कमांडेंट हेमंत कुमार के दल का स्वागत किया। महानिरीक्षक चांस के सिंह ने बताया कि राफ्टिंग दल में 48 जवान और अधिकारी शामिल हैं जो जौलजीबी से होते हुए बूम तक 115 किमी की राफ्टिंग करेंगे। उन्होंने बताया कि राफ्टिंग दल 26 फरवरी को बल की सीमा चौकी चूका से मां पूर्णागिरि चरण मंदिर होते हुए बूम तक पहुंचेगा। यहां तीन दिनी राफ्टिंग अभियान का समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दल में शामिल पशु चिकित्सक उप कमांडेंट डॉ. घनश्याम पटेल की ओर से सीमावर्ती पांच गांवों में पशु स्वास्थ्य शिविर लगाकर 225 पशुओं की जांच कर उन्हें दवाएं बांटीं गईं। इस दौरान कार्यवाहक कमांडेंट हरीश जोशी ने आमरा, बियुरी गांवों के लोगों को सोलर लाइट और राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण सामग्री बांटी।

जौलजीबी से पंचेश्वर पहुंचे एसएसबी के राफ्टिंग अभियान दल का स्वागत करते बल के अधिकारी व जवान।जौल

जौलजीबी से पंचेश्वर पहुंचे एसएसबी के राफ्टिंग अभियान दल का स्वागत करते बल के अधिकारी व जवान।जौल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed