{"_id":"618ac53fd295a86b2636a146","slug":"we-are-proud-of-being-uttarakhandi-champawat-news-hld444034953","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्व छ हम उत्तराखंडी छां...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्व छ हम उत्तराखंडी छां...
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य स्थापना की 21वीं वर्षगांठ पर चंपावत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। राज्य गठन की 21वीं वर्षगांठ पर गोरलचौड़ मैदान में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें कृषि, उद्यान, सहकारिता, पशुपालन, वन, समाज कल्याण, पर्यटन आदि विभागों ने स्टॉल लगाए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने किया। जीजीआईसी की बालिकाओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। उसके बाद जय गोलज्यू जन्मभूमि सांस्कृतिक कला मंच की गर्व छां हम उत्तराखंडी छां की शानदार प्रस्तुति दी। कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट ने कुमाऊं की सुप्रसिद्ध चांचरी की प्रस्तुति दी। पीडी विमला गुंज्याल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने आपदा के दौरान जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी।
विकास पुस्तिका का विमोचन किया
चंपावत। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने सूचना और लोक संपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित विकास पुस्तिका विकल्प रहित संकल्प, नए इरादे युवा सरकार, उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ पर का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने में कक्षा 10 और 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालीं छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
महालक्ष्मी किट और सहायता राशि प्रदान की
चंपावत। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने महिला एवं बाल विकास की ओर से संचालित महालक्ष्मी किट, समाज कल्याण विभाग की अंतरजातीय विवाह की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत कोविड-19 के दौरान अनाथ हुए बच्चों को सहायता राशि प्रदान की। साथ ही कोविड और आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद
चंपावत। कार्यक्रम में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिपं अध्यक्ष ज्योति राय, बीसूका उपाध्यक्ष सुभाष थपलियाल, मंडी समिति अध्यक्ष राम दत्त जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, डीएम विनीत तोमर, एसपी देवेंद्र पींचा, सीडीओ आरएस रावत, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम अनिल चन्याल आदि मौजूद थे।
राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित
धारचूला/थल/पिथौरागढ़। धारचूला विकास खंड सभागार में राज्य आंदोलनकारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहां ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला मौजूद रहे। थल तहसील में तहसीलदार भूपाल सिंह रौतेला ने 11 राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पिथौरागढ़ में राज्य आंदोलनकारियों को प्रमाणपत्र दिए गए। आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जेसीबी आपरेटरों, एसडीआरफ के जवानों, कोविड संक्रमण के दौरान बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। संवाद