फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Wayurath in sui and Bishung

सांकेतिक रूप में मनाया जाएगा सुंई बिशुंग का वायुरथ महोत्सव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Wayurath in sui and Bishung
लोहाघाट के समीप सुंई बिशुंग के प्रसिद्घ वायुरथ महोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड क्षेत्र के पांच गांव सुंई और 20 गांव बिशुंग के प्रसिद्ध वायुरथ महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए हुई ग्रामीणों की बैठक में कोरोना के कारण महोत्सव को सांकेतिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

ग्राम सभा सुई खैसकांडे के आदित्य महादेव मंदिर परिसर में हुई बैठक में समिति के अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे ने बताया कि वायुरथ महोत्सव रक्षाबंधन पर्व के दिन होगा। वहां पौधरोपण होगा। आपदा प्रबंधन, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर लगेगा।
विज्ञापन

टाक करायत से आदित्य महादेव मंदिर तक मैराथन दौड़ होगी। चौबे ने बताया कि कोरोना के कारण इस वर्ष भी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मेले के दिन वायुरथ यात्रा के बारे में देवडांगरों और सुई के बुजुर्गों का निर्णय अंतिम होगा। सामाजिक उत्थान एवं शैक्षिक सांस्कृतिक और खेल समिति सुई बिशुंग के मुख्य संरक्षक सचिन जोशी की अध्यक्षता में सचिव भुवन चौबे ने संचालन किया।
इस दौरान भगवती के पुजारी कैलाश चौबे, आदित्य महादेव, राजेश पुजारी, डॉ. महेश ढेक, प्रकाश खर्कवाल, योगेश ओली, गिरीश करायत, गौरव डुंगरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed