फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Way off, stranding hours Sikh pilgrims

रास्ता बंद होने से घंटों फंसे रहे सिख तीर्थयात्री

Fri, 26 Jun 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 26 Jun 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन

लगातार हुई बारिश से एनएच कई बार बंद रहा। घाट, बनलेख और धौन में मलबा आने से सुबह करीब छह बजे से 8.:45 बजे तक मार्ग बंद रहा। मलबा हटाने के लिए दो जेसीबी और एक टिप्पर लगाया गया है। वहीं, धूनाघाट-श्रीरीठा साहिब मोटर मार्ग बंद होने से सिख तीर्थयात्री घंटों फंसे रहे।

विज्ञापन


तल्लादेश को जाने वाला चंपावत-मंच-तामली (सीएमटी) मोटरमार्ग मौनपोखरी में सुबह 8:45 बजे से करीब तीन घंटे तक बंद रहा। वहीं, वालिक-देवीधुरा के बीच जमनपौड़ में चट्टान दरकने से बंद रोड को खोल दिया गया है। धूनाघाट-श्रीरीठा साहिब मोटर मार्ग में बिरगुल के पास बीती रात करीब 11 बजे मलबा आ गया, जिससे सैकड़ों तीर्थयात्री घंटों तक फंसे रहे। एसडीएम जेएस राठौर और तहसीलदार बीएस माहरा की देखरेख में लोनिवि ने मलबा हटाने का काम शुरू किया। करीब 20 टैक्सी-जीप जैसे छोटे वाहन तो दोपहर एक बजे निकल गए, लेकिन बोल्डर की वजह से बडे़ वाहन शाम पांच बजे के बाद ही आगे बढ़ सके। गुरुद्वारा श्रीरीठा साहिब से बाबा श्याम सिंह के नेतृत्व में अर्द्ध विधिक स्वैच्छिक स्वयंसेवक (पीएलवी) हयात राम सहित कई कार सेवकों ने रास्ता खोलने में मदद की। वहीं, बारिश से गंडकी सहित तमाम नदियां उफान पर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed