फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water supply stopped for five days due to damage to drinking water scheme

Champawat News: पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से पांच दिन से पानी की आपूर्ति ठप

Sun, 26 Nov 2023 09:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 26 Nov 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
Water supply stopped for five days due to damage to drinking water scheme
बाराकोट के इजडा की पेयजल लाइन में खराबी के चलते सूखा पड़ा नल। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट की ग्राम पंचायत इजड़ा में पेयजल संकट बना हुआ है। गांव की पेयजल योजना से बीते पांच दिनों दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्रामीण जगदीश चंद्र, प्रकाश सिंह, सुमित माहरा, गोपाल सिंह, कुंदन सिंह, दीपक सिंह, प्रदीप सिंह, हीरा देवी, सीमा देवी आदि का कहना है कि पांच दिनों से गांव की सलना-इजड़ा पेयजल योजना ठप पड़ी है। जिससे इजड़ा, लोहाश्री, डटीगांव, धूरा, चौड़ा आदि क्षेत्रों में पानी न आने से मवेशियों और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण प्राकृतिक जल स्रोत से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार जल संस्थान से इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इधर जल संस्थान के अभियंता भुवन चंद्र भट्ट का कहना है कि सलना-इजड़ा पेयजल योजना कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई थी। एक दो जगह पर मरम्मत और बची है। जल्द योजना को ठीक कर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed