{"_id":"623f69cb7e8eb91cac32f689","slug":"water-crysis-in-lohaghat-champawat-news-hld4575276168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल समस्या को लेकर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जल संस्थान के एई को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्या को लेकर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जल संस्थान के एई को घेरा
लोहाघाट में पेयजल समस्या को लेकर जल संस्थान के एई का घेराव करती महिलाएं।
- फोटो : LOHAGHAT
Link Copied
लोहाघाट (चंपावत)। गर्मी शुरू होते ही नगर में पेयजल समस्या गंभीर होती जा रही है। पानी की आपूर्ति न बढ़ने पर कई लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जल संस्थान के सहायक अभियंता का घेराव किया। जल्द लोगों को राहत न मिलने पर जलसंस्थान कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी।
विज्ञापन
पेयजल समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में नगर क्षेत्र की कई महिलाएं शनिवार को एसडीएम कोर्ट पहुंचीं। इसी दौरान वहां पहुंचे जल संस्थान के एई पवन बिष्ट का उपभोक्ताओं ने घेराव कर दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि उनके नलों में महीने में केवल 10 दिन ही आधे-आधे घंटे पानी आ रहा है, लेकिन जल संस्थान उनसे पूरे महीने का बिल वसूलता है। हर तीसरे दिन उन्हें मात्र 150 लीटर ही पानी मिल रहा है। पानी की कमी के कारण वह नौलों, हैंडपंपों, नर्सरी गधेरे, अक्कलधारे से पानी ढोने के लिए मजबूर हो गए हैं। पानी जुटाने में ही उनका सारा समय लग जा रहा है। कहा कि अगर समय से समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह जल संस्थान में तालाबंदी करेंगे। इधर जल संस्थान के एई पवन बिष्ट ने कहा कि अप्रैल तक समस्या सुलझाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर प्रीति माहरा, विद्या जोशी, बसंती भट्ट, हेमलता महरा, जेबा बानू, हुमा बानू, सविता रावत, विनीता देवी, बबीता राय, विद्या जोशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।