{"_id":"61929431cf73950167363adc","slug":"water-crysis-in-lohaghat-champawat-news-hld444632733","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत झेल रही चांदमारी की महिलाओं ने एई का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत झेल रही चांदमारी की महिलाओं ने एई का किया घेराव
विज्ञापन
पेयजल संकट से जूझ रहे तल्ली चांदमारी के लोग जल संस्थान के एई का घेराव करते हुए।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के पास चांदमारी में पेयजल समस्या का समाधान न होने पर आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान के एई का घेराव कर नाराजगी जताई। उन्होंने पेयजल समस्या का जल्द समाधान न होने पर जल संस्थान के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
नगर के तल्ली चांदमारी में 18 अक्तूबर के बाद से जमीन के भीतर पाइप लाइन में खराबी आने से पेयजल संकट है। इससे यहां गंभीर पेयजल समस्या है। पेयजल लाइन को सुचारु करने के लिए क्षेत्र के लोग स्थानीय स्तर के अलावा चंपावत कलक्ट्रेट में भी प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
सोमवार करे आक्रोशित महिलाओं ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में पेयजल जल संस्थान के एई पवन बिष्ट का घेराव किया। महिलाओं का कहना था कि करीब एक महीने से तल्ली चांदमारी क्षेत्र के लोग गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। यहां पेयजल की आपूर्ति न होने से लोग एकमात्र हैंडपंप से पानी लाकर प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
आक्रोशित महिलाओं ने समस्या का जल्द समाधान न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। घेराव करने वालों में पूजा कलखुड़िया, सुनीता जोशी, दीपा जोशी, कमला बिष्ट, कमला तड़ागी, मीणा गढ़िया, कविता तड़ागी, ममता तड़ागी, कमला भट्ट आदि थीं। इधर जल संस्थान के एई पवन बिष्ट का कहना है कि पेयजल लाइन में जमीन के भीतर पाइप लाइन चोक हो गई है, जिसे सही करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। लाइन जल्द सुधरने की उम्मीद है।