फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   watch cctv barrier

Champawat News: अब सीसीटीवी के माध्यम से बैरियर पर नजर रखेंगे डीएफओ

Mon, 03 Apr 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 03 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
watch cctv barrier

विज्ञापन
चंपावत। वन विभाग ने टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सभी बैरियर के आसपास सीसीटीवी लगा दिए हैं। इससे वन संपदा की चोरी पर लगाम कसने में मदद मिलेगी। साथ ही डीएफओ अपने कार्यालय से बैरियर पर नजर रख सकेंगे।


चंपावत जिले में कुल 80549.10 हेक्टेयर वन क्षेत्र हैं। लंबा क्षेत्र होने और कार्मिकों की कमी की वजह से वन संपदा चोरी की वारदातों पर नियंत्रण रखना चुनौती है लेकिन अब विभाग लकड़ी और लीसा की चोरी को आसानी से पकड़ सकेगा। वन विभाग के बैरियर पर होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना से लेकर गुजरने वाले वाहनों को अपने कार्यालय में बैठे वन विभाग के अफसर देख सकेंगे। गच्चा देकर रफूचक्कर होने वाले ट्रक, जीपों को दबोचने के लिए टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर बैरियर के अलावा कुछ अन्य स्थानों पर सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। इन सीसीटीवी को डीएफओ और एसडीओ के मोबाइलों से कनेक्ट किया गया है ताकि विभागीय उच्चाधिकारी बैरियरों की गतिविधियों पर नजर रख सकें।
विज्ञापन


इन स्थानों पर लगाए गए हैं सीसीटीवी:
टनकपुर लीसा डिपो, टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्टिया, चल्थी, बनलेख, मोस्टा और मोरनौला।

चंपावत वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले बैरियरों पर सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। इससे न केवल वन संपदा की चोरी पर लगाम लगाने में आसानी होगी, बल्कि यहां होने वाली अन्य वारदातों का सुराग लगाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरसी कांडपाल, डीएफओ, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed