फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Wasp bitten but could not get treatment, fifth student dies

ततैया ने काटा मगर नहीं मिल सका इलाज, पांचवी के छात्र की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Wasp bitten but could not get treatment, fifth student dies
पांचवी का छात्र रितिक। (फाइल फोटो) - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने का खामियाजा पांचवीं के छात्र को जान देकर भुगतना पड़ा। ततैया ने उसे काटा तो जिला अस्पताल से हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया। राजमार्ग बंद होने के कारण उसे वापस लोहाघाट अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले पांचवीं के छात्र रितिक (11) पुत्र सुरेश चंद्र थ्वाल शनिवार शाम करीब पांच बजे अपने कुछ साथियों के साथ घर में खेल रहा था। इसी बीच ततैयों के झुंड ने रितिक पर हमला कर दिया। दर्द से बुरी तरह कराह रहे रितिक को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉ. रवि और डॉ. शहजाद ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बावजूद हालात में सुधार न होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया लेकिन शनिवार रात 10:30 बजे स्वांला में मलबा आने से एनएच बंद होने पर रितिक को बनलेख से वापस लाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे उप जिला अस्पताल लोहाघाट ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। रितिक की मौत से परिवार में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बिना शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई के लिए शहर आए थे रितिक के माता-पिता
चंपावत। रितिक के माता-पिता बेहद गरीब हैं। चंपावत से 29 किमी दूर बडोली गांव निवासी सुरेश चंद्र थ्वाल बच्चों की पढ़ाई के लिए कुछ साल पहले चंपावत आ गए। यहां किराये पर रहकर सुरेश मजदूरी करते हैं जबकि मां मंजू देवी प्राथमिक स्कूल में भोजनमाता हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य कीर्ति बल्लभ गहतोड़ी बताते हैं कि रितिक के माता-पिता बच्चों की पढ़ाई के लिए अपना गांव छोड़ चंपावत आ गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed