फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ward members' approval is needed before payment

भुगतान से पहले चाहिए वार्ड सभासदों का अनुमोदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ward members' approval is needed before payment
चंपावत। पालिका बोर्ड की बैठक में चंपावत में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने, भुगतान से पहले सभासदों का अनुमान लिए जाने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा की अध्यक्षता और ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के संचालन में हुई बोर्ड की बैठक में बताया गया कि इसके लिए दो नाली जमीन की तलाश की जा रही है। बैठक में 15वें वित्त से मिले 79.16 लाख और चौथे राज्य वित्त से मिले 2.58 करोड़ रुपये से चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता से कराए जाने के निर्देश दिए गए। गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित वार्ड के सभासद के अनुमोदन के बाद ही भुगतान करने का निर्णय लिया गया। कोविड के मद्देनजर सफाई को और बेहतर करने के लिए अभियान चलाने के अलावा कूड़ा वाहनों में जीपीएस लगाने का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री आवास सहित नगर क्षेत्र में चल रही तमाम योजनाओं के अलावा कई निर्माण कार्यों से संबंधित प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में सभासद रेखा तिवारी, मोहन भट्ट, कविता गोस्वामी, कलावती देवी, लक्ष्मी देवी, रोहित बिष्ट, नंदन सिंह तड़ागी आदि थे।

सेलाखोला में बनेगा चंपावत का ट्रंचिंग ग्राउंड, डीपीआर बनी
चंपावत। जिला मुख्यालय चंपावत में जल्द ही कूड़े के निस्तारण का स्थायी समाधान हो जाएगा। अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) के तहत बन रहा ट्रंचिंग ग्राउंड 3.32 करोड़ रुपये से सेलाखोला में बनेगा। इसके लिए बजट मिल चुका है। ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं होने से इस वक्त शहर के पांच टन कूड़े का निस्तारण फिलहाल यहां से पांच किमी दूर सेलाखोला के पास के जंगल में फेंका जा रहा है। चेयरमैन विजय वर्मा ने कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड बनने से लोगों की दिक्कतें कम होंगी और नवीनतम तकनीक और वैज्ञानिक पद्धति से कूड़े का निस्तारण किया जा सकेगा। इसके बाद कांपैक्टर मशीन का भी उपयोग भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed