{"_id":"34b3dfe38d4191b504595b4aa050b7ca","slug":"wanted-echs-hospital-in-champawat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में खोला जाए पूर्व सैनिकों का अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में खोला जाए पूर्व सैनिकों का अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिक संगठन एक्स सर्विसमैन हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) के तहत जिला मुख्यालय में पॉलीक्लीनिक खोलने की मांग को लेकर लामबंद हो गए हैं। सोमवार को यहां पूर्व सैनिक सभागार में हुई बैठक में इस मुद्दे को लेकर संगठित होने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों का कहना था कि मानकों के आधार पर देश में हर छोटे, बड़े जिले के मुख्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के साथ ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक संचालित हैं। देश में ईसीएचएस सेवाओं के शुरू होने के 13 वर्ष बाद भी यहां के पूर्व सैनिकों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि जिला मुख्यालय में 2010 में पॉलीक्लीनिक स्वीकृत हो चुका है, लेकिन उसका संचालन बनबसा सैनिक छावनी में किया जा रहा है। जिससे यहां के पूर्व सैनिकों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
हयात सिंह अधिकारी ने सूचना के अधिकार अधिनियम से मिली सूचनाओं की जानकारी दी। संगठन के संरक्षक कर्नल सुरेश अधिकारी ने सभी पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, आश्रितों से इस आंदोलन में बढ़चढ़ कर योगदान देने का आह्वान किया। उनका कहना था जरूरत पड़ने पर आंदोलन को उग्र स्वरूप दिया जाएगा।
पूर्व सैनिकों का कहना था कि चाहे कितना ही संघर्ष करना पड़े ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक को मुख्यालय में लाकर ही दम लेंगे। कैप्टन भैरव सिंह की अध्यक्षता में स्क्वाड्रन लीडर मोहन चंद्र शर्मा ने संचालन किया।
वहां कैप्टन बिंदु सिंह मौनी, नैन सिंह, प्रेम सिंह, सुंदर सिंह, दीवान सिंह, घनश्याम पांडेय सहित पाटी, खेतीखान, बारकोट, लोहाघाट क्षेत्रों से आए पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं मौजूद रही।