{"_id":"7c73efd246082c6ed84db6a8182dfab6","slug":"walking-suffering-from-encroachment-on-footpaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से फुटपाथों पर चलना बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से फुटपाथों पर चलना बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 16 Oct 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण जिला मुख्यालय ही नहीं जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर के लिए भी सिरदर्द बन रहा है। टनकपुर के मेन बाजार में अतिक्रमण ने लोगों का जीना मुहाल किया है। फुटपाथों पर लगी दुकानों से राहगीरों का चलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे तमाम अतिक्रमणों को हटाने की कई बार प्रशासन से मांग करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
टनकपुर के नेहरू मार्ग पर बड़ी संख्या में दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं द्वारा फुटपाथ पर अतिक्रमण किया हुआ है। पालिका के मुताबिक अतिक्रमणों की संख्या 55 से ज्यादा हैं। करीब फुटपाथों पर 24 पक्के ढांचे बनाए गए हैं। टनकपुर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मदन बोहरा का कहना है कि फुटपाथ पर इन दुकानों से सड़क पर जाम लगता है। इस कारण नागरिकों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। कहा गया कि पूर्व में भी अतिक्रमण हटाने की मांग नगर पालिका प्रशासन से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
टनकपुर बाजार में मुख्य मार्ग सहित कई जगह अतिक्रमण है। इन्हें हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए हैं। पालिका के पास फोर्स नहीं होने से दिक्कत आ रही है। 18 अक्तूबर को एसडीएम नरेश दुर्गापाल की मौजूदगी में बैठक रखी गई है। -शेखर चंद्र जोशी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, टनकपुर।
विज्ञापन