फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Voting in Champawat Byelection

आज ईवीएम में लॉक होगी मुख्यमंत्री धामी की किस्मत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Voting in Champawat Byelection
चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए सबसे नजदीक के आदर्श बूथ प्राथमिक विद्यालय में सबसे पहले पहुंचे म? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत सीट पर होने वाले उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित चार प्रत्याशियों की तकदीर मंगलवार को ईवीएम में लॉक हो जाएगी। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि इस सीट पर सीएम धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी चुनाव मैदान में हैं। 96213 वोटर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 50171 पुरुष मतदाता और 46042 महिला वोटर शामिल हैं।
विज्ञापन

मतदान के लिए 151 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। संवेदनशील केंद्रों के संख्या 32 है। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे से पूर्व तक मतदेय स्थल पर पहुंचने वाले लोग वोट दे सकेंगे। एसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि चुनाव में सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम नहीं दे सकेंगे वोट
चंपावत। भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत उपचुनाव में वोट नहीं दे सकेंगे। सीएम का नाम खटीमा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज है। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी और सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट चंपावत जीआईसी में मतदान करेंगे। निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी भी चंपावत में वोट नहीं कर सकेंगे। मतदाता के रूप में उनका नाम पिथौरागढ़ सीट पर दर्ज है।
प्रत्याशी
भाजपा: पुष्कर सिंह धामी।
कांग्रेस: निर्मला गहतोड़ी।
सपा समर्थित: मनोज कुमार भट्ट।
निर्दलीय: हिमांशु गड़कोटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed