{"_id":"61a7bbcb4b235f205d390125","slug":"voter-list-for-election-of-mla-champawat-news-hld4463072137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को मिलेगी पोस्टल बैलेट की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को मिलेगी पोस्टल बैलेट की सुविधा
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद डीएम विनीत तोमर और अन्य।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चंपावत जिले में कुल 1.97 लाख मतदाता पंजीकृत हुए हैं। यह संख्या पिछले विधानसभा चुनाव से 9427 अधिक है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता में बुधवार को हुई गैर सरकारी संगठनों, शिक्षाविदों और नागरिक समितियों की बैठक में यह जानकारी दी गई।
इसमें डीएम ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पहली बार दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
डीएम ने निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता के लिए सभी संगठनों से सहयोग मांगा। कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं, पुरुषों, दिव्यांगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सहयोग करें। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह माहरा ने बताया कि चंपावत विधानसभा क्षेत्र में 151 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जिनमें 93674 मतदाता पंजीकृत हैं जबकि लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में 182 मतदेय स्थल हैं, जिनमें 103699 नाम मतदाता सूची में शामिल हैं।
जिले में कुल 197373 मतदाता हैं जबकि पिछली बार चंपावत में 87297 और लोहाघाट में 100649 समेत कुल 187946 मतदाता पंजीकृत थे। बैठक में 1098 सेवा की जिला समन्वयक संतोषी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से नेहा जोशी, भाग्यश्री घोष, निखिल भारती आदि रहे।