फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vollyball Match in Devidhar Mela

देवीधार मेले में हुई निबंध लेखन और वॉलीबाल प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Vollyball Match in Devidhar Mela
लोहाघाट के देवीधार महोत्सव में वालीबाल मैच का शुभारंभ करते ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष मनीष जुकरिय - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। देवीधार के देवी महोत्सव में छात्र-छात्राओं की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के कारण यहां काफी रौनक बनी है। महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता सचिव प्रकाश राय, शिक्षक नरेश राय के संचालन में छात्र-छात्राओं की शैक्षिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

माध्यमिक वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में निहारिका फर्त्याल, विजेता अधिकारी, आयुषी अधिकारी, सीनियर वर्ग में सृष्टि बोहरा, निकिता बिष्ट, इशिता मेहता पहले दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक वर्ग की कुर्सी दौड़ में प्रशांत जजरिया, समर बिष्ट, दक्ष पाटनी, बालिकाओं में दीपिका धौनी, शैलीन टम्टा, गंगा मंगोला, जूनियर वर्ग की बालकों की कुर्सी दौड़ में समीर सिंह, चंचल अधिकारी, आकाश सिंह, बालिकाओं में सिमरन बोहरा, बबीता राय, साक्षी वर्मा, प्राथमिक वर्ग की चित्रकला में शिवांश बोहरा, आराध्या भट्ट, खुशी कुंवर पहले दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में गुंजन भंडारी ने पहला, सौम्या पंत, तन्वी जोशी ने दूसरा, आजमी कैसर, आयुष कुमार ने तीसरा स्थान पाया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष मनीष जुकरिया ने किया। इसमें लोहाघाट क्लब ने पाटी, चंपावत ने कलीगांव, सैलानीगोठ ने डीएवी, रत्नाकर टनकपुर ने रायनगर चौड़ी बी टीमों को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिताओं के आयोजन में ग्राम प्रधान जितेंद्र राय, जगदीश अधिकारी, हेम पाठक, मयंक बिष्ट, रोहित छतोला, करन राय, अरुण राय आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed